देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को यूथ एवं इको क्लब के तत्वाधान में प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्लब प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि विद्यालय में विभिन्न औषधीय एवं फूलदार 50 पौधों का रोपण कर गमलों पर हिंदी और अंग्रेजी में पौधों के नाम लिखने के साथ ही उनका साइंटिफिक नाम भी तख्तियों पर लिखकर अंकित किया गया। जानकारी भी होगी। योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि हर्बल गार्डन, किशोरी मेला, विज्ञान मेला,आपणी लाडो, सामुदायिक जागृति, कम्युनिटी कनेक्ट, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हरित विद्यालय, क्लीनिंग रिसोर्स, यूथ एवं इको क्लब, अभिरुचि शिविर, लैंगिक संवेदनशीलता, लैंगिक समानता, प्रोजेक्ट इनोवेशन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान आदि गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
पीएम स्कूल में यूथ एवं इको क्लब ने हरित विद्यालय के तहत किया पौधारोपण










