Ajay AryaAjay Arya 12-Sep-2026
(888 View)

देवली नगर पालिका चुनाव: 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

देवली नगर पालिका चुनाव: 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

देवली में नगरपालिका आम चुनाव 2026 की मतगणना 14 सितंबर 2026 को होगी। मतगणना पीएम श्री राउमावि देवली स्थित मतगणना कक्ष में करवाई जाएगी।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 सितंबर को प्रातः 7:30 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोला जाएगा और प्रातः 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी। मतगणना कार्य के लिए 3 टेबल लगाई गई हैं। कुल 12 चरणों में सभी 35 वार्डों की मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। गौरतलब है कि देवली के 35 वार्डों में बुधवार को 85.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। 165 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर को खुलेगा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel