Ajay AryaAjay Arya 16-Sep-2026
(418 View)

देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ने किए नामांकन, चुनाव हुआ रोचक

देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ने किए नामांकन, चुनाव हुआ रोचक

देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन का दौर पूरा हुआ, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है।
भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी कजोड़ी देवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वे वार्ड 9 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं। वहीं वार्ड 32 से निर्दलीय जीते बनवारी बैरवा कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बने और उन्होंने भी नामांकन दाखिल किया। दोनों के नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। उल्लेखनीय है कि देवली नगर पालिका के 35 वार्डों में 17 भाजपा, 8 कांग्रेस और 10 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए हैं। अध्यक्ष बनने के लिए 18 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। भाजपा को बहुमत के लिए एक निर्दलीय की जरूरत है, जबकि कांग्रेस को 10 निर्दलीयों में से 9 को साधना होगा। ऐसे में निर्दलीय पार्षद किंगमेकर की भूमिका में हैं। मतदान 21 सितंबर को होगा।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel