Ajay AryaAjay Arya 14-Sep-2026
(576 View)

सीआईएसएफ 9वीं आरक्षित वाहिनी मैं संरक्षिका फूड मेला का आयोजन

सीआईएसएफ 9वीं आरक्षित वाहिनी मैं संरक्षिका फूड मेला का आयोजन

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 9वीं आरक्षित वाहिनी देवली के ग्राउंड में बल सदस्यों के परिवार की महिलाओं द्वारा संरक्षिका कार्यक्रम के अंतर्गत फूड मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतसी घोषाल बाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कमांडेंट अनिल बाली, कमांडेंट वेद प्रकाश मिश्रा, सहायक कमांडेंट राधाकृष्णन मीणा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। फूड मेला में संरक्षिका सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पारंपरिक खाद्य व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। उपस्थित अधिकारियों, बल सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन के माध्यम से बल सदस्यों के परिवारों के बीच आपसी सहयोग, सहभागिता, सौहार्द एवं पारिवारिक एकजुटता की भावना को बढ़ावा मिला। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel