देवली में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बोरड़ा गणेश जी महाराज मंदिर पर सोमवार को विशाल मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।
मान्यता है कि बोरड़ा गणेश जी महाराज सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। चतुर्थी के दिन यहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। पंडितों द्वारा गणपति बप्पा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई।मेले में बच्चों के लिए झूले, चाट-पकौड़ी की स्टॉल और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने गणेश जी को मोदक का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मेला शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा बोरड़ा धाम गूंज उठा।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक एवं इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/DdRJG6ohOgH/?stkn=MXhnb2djdHlqdDFo
बोरड़ा गणेश जी के यहां गणेश चतुर्थी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगा विशाल मेला










