राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की लोक सूचना जारी कर दी है। देवली नगरपालिका अध्यक्ष के लिए 21 सितंबर को मतदान होगा।नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र 15 से 16 सितंबर तक प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करवाया जाएगा।
देवली नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव 21 सितंबर को होंगे










