देवली के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया।
शीतित गृह के लिए वैश्विक कार्यवाही थीम पर आयोजित कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ओजोन परत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा-कुशल शीतलन तकनीकों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण मीणा, डॉ. निशा मीणा, निकिता वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मीणा और राम प्रसाद चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। स्वयंसेवकों ने भी दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखे।
राजकीय महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस मनाया










