देवली उपखंड मुख्यालय पर मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोधी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, हाई रिस्क विलेज स्क्रीनिंग, मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा, ए एन सी, टीकाकरण, यू विन अप, एन सी डी, एच पी वी वैक्सीन,प्रोग्राम सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बीसीएमओ ने क्षेत्र में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और संभावित मरीजों की समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीपीसी मसर्रत मियां एवं एसटीएस खेमराज चौधरी ने ब्लॉक में टीबी उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियों, स्क्रीनिंग और रोगियों के फॉलो-अप को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। ममता संस्था के डीपीसी नवरत्न जैन ने बच्चों में होने वाली टीबी के लक्षण, समय पर पहचान और विशेष देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी। बैठक में बीपीओ रणजीत सिंह बी एन ओ रास बिहारी शर्मा सहित ब्लॉक के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
ब्लॉक स्तरीय बैठक में टीबी उन्मूलन पर हुआ मंथन










