देवली के राजकीय महाविद्यालय में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा ने बताया कि राज्य में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने, विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर पर पहुंचाने तथा विकसित भारत/विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत-जन सेवा अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में महाविद्यालय में दीये जलाए गए। विद्यार्थियों ने अपने घरों में भी दीये जलाते हुए आमजन को इस हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित










