Ajay AryaAjay Arya 18-Sep-2026
(61 View)

रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाजसेवी को दी श्रद्धांजलि, मानवता और समाजसेवा का दिया संदेश

रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाजसेवी को दी श्रद्धांजलि, मानवता और समाजसेवा का दिया संदेश

श्री जाट समाज विकास समिति देवली के तत्वावधान में स्व. सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की 8 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें 41 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि केशव ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक मदन ढाका ने स्व. चौधरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक ने भी रक्तदान कर जन सेवा का फर्ज निभाया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अध्यक्ष ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, पूर्व पार्षद छाया चौधरी, लक्ष्मीकांत पारीक, प्रेमचंद शर्मा, बदरी लाल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel