देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम से हिंगलाज माताजी चांदली की 12 वीं पैदल यात्रा 19 सितंबर को जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पैदल यात्रा से जुड़े किशन सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, पारस सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्री बांकेरा माताजी मंदिर पनवाड़ से सुबह 9 बजे पूजा अर्चना करके डीजे के साथ नाचते गाते श्रद्धालु रवाना होंगे। जो मालियों के दरवाजे होते हुए, कचहरी के चौक, गोपीनाथ जी मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव जी महाराज होते हुए शाम 4:00 बजे चांदली माता जी के पहुंच कर ध्वज चढ़ाएंगे उसके पश्चात भोजन प्रसादी वितरण की जाएगी।
पनवाड़ से हिंगलाज माताजी चांदली की 12 वीं पैदल यात्रा 19 सितंबर को










