Ajay AryaAjay Arya 09-Oct-2026
(142 View)

ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, शिवराज और निशा रहे प्रथम

ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, शिवराज और निशा रहे प्रथम

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समग्र शिक्षा देवली द्वारा प्रबल कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा और सह-संयोजक पीएम श्री राउमावि देवली की प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंच संचालन एवं प्रबल प्रभारी, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली, अरुणा चौधरी द्वारा कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से संचालित किया गया। प्रतियोगिता में 25 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नाट्य प्रदर्शन, भाषण/आशुभाषण और पैनल चर्चा में अपनी प्रतिभा दिखाई।
निर्णायक मंडल में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा देवली अरुण शर्मा, प्रधानाचार्य राउमावि देवलीगांव सीता साहू, उप-प्रधानाचार्य पीएमश्री राउमावि देवली रेखा मीणा, व्याख्याता राउमावि जल सीना संजय गौतम और पूर्व छात्र राहुल खत्री शामिल रहे। मुख्य परिणाम में छात्र वर्ग में पीएम श्री राउमावि देवली के कक्षा 11 के शिवराज गुर्जर और छात्रा वर्ग में कक्षा 12 की निशा बैरवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel