देवली पंचायत समिति में होने वाले पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में अटल उद्यान स्थित में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधायक ने देवली पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित प्रत्याशियों से आवेदन लिए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और दावेदारों ने अपने बायोडाटा के साथ आवेदन प्रस्तुत किए। विधायक ने कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। पंचायत समिति चुनाव में जिताऊ, कर्मठ और जनसेवा की भावना रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वे और कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर मजबूत उम्मीदवारों का चयन करेगी। उन्होंने सभी दावेदारों से आह्वान किया कि वे अभी से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी, उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व प्रधान शकुंतला वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
पंचायत समिति चुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, विधायक राजेंद्र गुर्जर ने लिए आवेदन










