Ajay AryaAjay Arya 09-Oct-2026
(1627 View)

घर में सो रहे व्यक्ति के कान से सोने की झेला-मुर्कियां तोड़कर भागे लुटेरे

घर में सो रहे व्यक्ति के कान से सोने की झेला-मुर्कियां तोड़कर भागे लुटेरे

रिपोर्ट : महेंद्र धाकड़, नासिरदा
नासिरदा थाना क्षेत्र के हिसामपुर में बीती मध्य रात बाद सोते समय व्यक्ति के कानों से सोने के झेला मुरकिया तोड़कर दो अज्ञात बदमाश ले भागे। पीड़ित और उसका परिवार लुटेरों के पीछे भी भागे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर लुटेरे भागने में सफल रहे। इस लूट से पीड़ित को करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
सूचना पर देवली डीएसपी मदन ढाका, नासिरदा थाना प्रभारी रोडूराम मय पुलिस जाप्ते के शुक्रवार सुबह मौके पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। उस टीम ने भी  साक्ष्य जुटाए है, सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। इस लूट की वारदात के समय पीड़ित रामप्रसाद की पत्नी, बच्चे के पास-पास में चार पाई पर सो रहे थे। पीड़ित रामप्रसाद कीर ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे बघेरा रोड स्थित अपने मकान में परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान काले कपड़े पहने दो अज्ञात व्यक्ति आए और अचानक उनके कानों पर झपट्टा मार दिया। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश उनके दोनों कानों से सोने के आभूषण तोड़कर भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से दंपती घबरा गए और उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया।
पीड़ित के अनुसार, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बघेरा की ओर भाग गए। करीब 50 मीटर तक पीछा करने के बाद दंपती वापस लौट आए। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी भी जाग गए और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बदमाशों ने मकान में प्रवेश करने के लिए बाउंड्री पर लगी ईंटों को एक-एक करके हटाया। इससे आवाज नहीं हुई और वे मकान तक पहुंचने में सफल रहे। एफएसएल टीम ने घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट सहित अन्य संभावित साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel