देवली में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को महिला एवं बालिका सम्मेलन के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह में महिला व बालिका खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें समाज की महिला एवं बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिला एवं बालिका सम्मेलन, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं रात्रि में कपल्स के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान महिला मंडल, बालिका मंडल एवं नवयुवक मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत महिला एवं बालिका सम्मेलन आयोजित










