Ajay AryaAjay Arya 13-Oct-2026
(129 View)

पीएम श्री स्कूल में बाल मेला और अंतरविद्यालय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पीएम श्री स्कूल में बाल मेला और अंतरविद्यालय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवली उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पूर्व प्राथमिक कक्षाओं वालवाटिका में शैक्षणिक मेले का एवं शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के विद्यालयों की अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम प्रभारी मधु सेन व संध्या किरण सेन ने बताया कि नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अर्चना देवी बलाई के मुख्य आतिथ्य एवं शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में मेला एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन समारोह के रूप में किया गया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमो में अपनी अपनी स्टॉल्स लगाकर प्रस्तुतियां दी। अंतर स्कूल प्रतियोगिता में प्रभारी मनीषा जैन एवं संतरा बाई बैरवा ने क्षेत्र के स्कूलों के बीच निबंध प्रतियोगिता,खेल प्रतियोगिता, गणित विज्ञान ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के छात्र-छात्राओं को टिफिन बोतल पेन कॉपी आदि पारितोषिक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी योगेन्द्र बलाई, शिक्षाविद् सेवानिवृत्ति प्राध्यापक संतोष शर्मा, उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरुका आदि उपस्थित थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel