Ajay AryaAjay Arya 13-Oct-2026
(93 View)

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंहपुरा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्लैगशिप कार्यक्रम ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के तहत कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति दूनी के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट यतिन खटाना ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने तथा स्वयं अपने रक्षक बनने का संदेश दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बच्चों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए शारीरिक, यौन तथा मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार की पहचान करने और किसी भी अनुचित घटना पर बिना डर अपनी बात अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए विद्यालय की आधारभूत संरचनाएं व संशाधनों का भौतिक सत्यापन किया। संचालन उपप्राचार्य प्रमोद स्वर्णकार ने किया। प्रधानाचार्य रामसागर मीणा के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना,आत्मविश्वास विकसित करना तथा सुरक्षित एवं अधिकार-संपन्न समाज की दिशा में उन्हें प्रेरित करना रहा। मजिस्ट्रेट खटाना ने पौधा लगाकर पर्यावरण सरक्षंण का संदेश दिया। इस अवसर पर रीडर श्याम मीणा, उप्राचार्य कमलेश जैन, समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel