Ajay AryaAjay Arya 13-Oct-2026
(87 View)

अग्रसेन जयंति महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण के साथ हुआ समापन

अग्रसेन जयंति महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण के साथ हुआ समापन

देवली में चल रहे 10 दिवसीय अग्रसेन जयंति महोत्सव का  समापन हुआ। 
नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि सोमवार को विश्राम गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित कर अग्रसेन जयंति महोत्सव का समापन किया गया। समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी। इस दौरान एकल नृत्य, युगल नृत्य, सामूहिक नृत्य, विचित्र वेशभूषा एवं नाटकों का मंचन किया गया।  कार्यक्रम में हाल ही नगरपालिका में समाज के नवनिर्वाचित सदस्यों सौरभ जिंदल, श्यामा गर्ग एवं समाज के  छात्र छात्राओं, भामाशाहों एवं गणमान्य व्यक्तियों का विशिष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मान किया गया।  कार्यक्रम के अंत में 10 दिनों तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel