कांग्रेस पार्टी के लिए आज बड़ा झटका सामने आया है। इंद्रपुरा निवासी और निवर्तमान देवली पंचायत समिति सदस्य रामसिंह मीणा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
उन्होंने अपना त्यागपत्र जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी टोंक को सौंपा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों एवं व्यक्तिगत विचारों के आधार पर यह निर्णय लिया है और 20 अक्टूबर 2026 से त्यागपत्र प्रभावी माना जाए। इस्तीफे के बाद क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कांग्रेस को झटका, पंचायत समिति सदस्य ने दिया इस्तीफा










