देवली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव शाखा पर मंगलवार को विजयादशमी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
खण्ड व्यवस्थापक प्रमुख प्रहलाद साहू ने बताया कि इस अवसर पर भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में प्रातः केशव शाखा पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम में बौद्धिक चर्चा के लिए मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश गौतम (पूर्व सामाजिक समरसता, विहिप क्षेत्रीय प्रमुख - राज.) ने ओजस्वी मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही शस्त्र पूजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में नन्द सिंह, पप्पू लाल, गोपाल नागर, सीताराम गर्ग, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश, हिमांशु, आरव सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विजयादशमी पर आरएसएस स्वयंसेवको ने किया शस्त्र पूजन










