देवली शहर सहित पूरे क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सत्य और धर्म की असत्य पर विजय के प्रतीक इस पर्व पर जगह-जगह भगवान श्रीराम की शोभायात्राएं निकाली गईं।
मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हुआ, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शाम के समय रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन देखते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इससे पूर्व मैदान में राम रावण का संवाद हुआ तथा दोनों के मध्य युद्ध हुआ जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका द्वारा भव्य आतिशबाजी भी की गई। रावण दहन के बाद भगवान राम का राजतिलक किया गया। इस मौके पर रामलीला, अखाड़ा समिति पदाधिकारीयो का नगर पालिका की ओर से स्वागत भी किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी, समाजसेवी तनसुख बेरवा, उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, पुलिस उप अधीक्षक मदन ढाका समेत कई पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
विजयादशमी: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा हर्षोल्लास से मनाया गया










