Ajay AryaAjay Arya 04-Nov-2026
(211 View)

देवली में सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 48 पंचायतों में 419 उम्मीदवार मैदान में

देवली में सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 48 पंचायतों में 419 उम्मीदवार मैदान में

पंचायत चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत चुनाव) देवली ने सरपंच पद के लिए विधिमान्यत: उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब देवली ब्लॉक की 48 ग्राम पंचायतों में कुल 419 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
जारी सूची के अनुसार सरपंच पद हेतु कुल 640 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। संवीक्षा उपरांत 639 आवेदन सही पाए गए। राजमहल पंचायत में 1 आवेदन संवीक्षा में खारिज हुआ। इसके बाद 220 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद 419 उम्मीदवार अंतिम रूप से मैदान में बचे हैं।
कहां सबसे ज्यादा मुकाबला -
सबसे ज्यादा मुकाबला ग्राम पंचायत घाड़ में होगा, जहां 18 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इसके बाद नासिरदा, पोल्यारा और सथली में 15-15, गावड़ी, निवारिया और पनवाड़ में 14-14, डाबरकलां, देवड़ावास और मालेड़ा में 13-13 उम्मीदवार मैदान में हैं।
कहां सबसे कम मुकाबला -
सबसे कम मुकाबला टोडा का गोठड़ा में है, जहां मात्र 2 उम्मीदवार रह गए हैं। बीजवाड़ में 3, बीसलपुर जगन्नाथपुरा, रामथला और रतनपुरा में 4-4 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
बिना नाम वापसी वाली पंचायतें -
बीसलपुर और गेरोली ऐसी पंचायतें हैं, जहां किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। बीसलपुर में 4 और गेरोली में 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अन्य प्रमुख पंचायतों की स्थिति -
चांदली और चंदवाड़ में 12-12, चांदसिंहपुरा और धुवाकलां में 10-10, मुगलाना में 10, नगरफोर्ट में 11, सीतापुरा और थावला में 9-9, राजमहल में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
अंतिम सूची जारी होने के बाद अब सभी पंचायतों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों ने जनसंपर्क और प्रचार शुरू कर दिया है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel