देवली के प्रदीप नगर बोरड़ा रोड पर गत रात्रि को 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
मृतक की पहचान टीकम बैरवा, निवासी मेहरू कला, थाना सावर, अजमेर के रूप में हुई है। वह बोरड़ा में अपने ससुर कालूराम के साथ खेत पर बटाई पर रहता था। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि शव पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के पिता चंदाराम ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
देवली में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी










