देवली पंचायत समिति क्षेत्र में मंगलवार को पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पंचायत समिति के 25 वार्डो और जिला परिषद के 5 वार्डों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत समिति के 25 वार्डों में कुल 81 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए क्षेत्र में 149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत समिति देवली में कुल 137503 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 70,559 पुरुष और 66,944 महिला मतदाता शामिल हैं। शाम तक पंचायत समिति क्षेत्र में 63.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
पंचायतीराज चुनाव : 63.75 प्रतिशत ने किया मतदान










