देवली-बिसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में बनास नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार सुबह एसडीआरएफ ने बरामद किया। शव मिलने के बाद देवली उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई मनोज रेगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि गत 31 अक्टूबर को उसका बड़ा भाई घीसालाल पुत्र भंवरलाल रेगर निवासी पाडलिया रतनपुरा गांव के समीप बीसलपुर बांध क्षेत्र में मछली पकड़ने गया था। जाल उठाते समय संतुलन बिगड़ने से घीसालाल गहरे पानी में गिर गया। साथ मौजूद लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन शाम तक पता नहीं चला। सूचना पर टोडारायसिंह व नासिरदा थाना पुलिस ने तलाश शुरू की। सोमवार को अजमेर से एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। पानी की गहराई और फैलाव अधिक होने से परेशानी आई, लेकिन दो दिन के अभियान के बाद मंगलवार सुबह शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद देवली उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
बनास में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला, पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा










