देवली में दीपावली त्योहार को मध्यनजर रखते हुए अग्निशमन शाखा को आपातकालीन सेवा मानते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी अग्निशमन वाहन पर 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक दो शिफ्टों में लगाई गई है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि प्रथम शिफ्ट प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट सायं 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक रहेगी। इस दौरान अग्निशमन शाखा प्रभारी कुलदीप सिंह शक्तावत के निर्देशन में पूरी टीम तैनात रहेगी। शिफ्ट - ए में हीरालाल मीणा, प्रद्युम्न सिंह, दिनेश गोचर, ब्रजराज मीणा और नीरज चौधरी शामिल है। शिफ्ट - बी में धर्मेन्द्र कुमार मीणा, विजय मीणा, प्रदीप सिंह, दिग्विजय सिंह राणावत, कमल मेहता और रमेश मीणा शामिल है। कर्मचारियों को आदेशित किया गया है कि वे अपनी-अपनी शिफ्ट अनुसार अग्निशमन वाहन का ट्रायल लेना, पानी का टैंकर, वाहन में ऑयल-पेट्रोल-डीजल चेक किया जाना सुनिश्चित करेंगे। इस अवधि में समस्त अवकाश एवं साप्ताहिक अवकाश निरस्त किया जाता है। बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ा जाएगा।
दीपावली पर अग्निशमन शाखा अलर्ट, दो शिफ्टों में लगाई गई ड्यूटी










