Ajay AryaAjay Arya 05-Nov-2026
(234 View)

देवली में पहली बार दीपावली पर दिखा ऐसा भव्य नजारा, शहर हुआ रोशनी से गुलजार

देवली में पहली बार दीपावली पर दिखा ऐसा भव्य नजारा, शहर हुआ रोशनी से गुलजार

इस बार दीपावली पर देवली शहर की तस्वीर बदली-बदली नजर आई। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते बाजार, आकर्षक साज-सज्जा से सजे चौराहे और स्वच्छता की नई मिसाल ने शहरवासियों का मन मोह लिया।
दीपावली के पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी एवं अधिशासी अधिकारी अमर सिंह के निर्देशन में विशेष तैयारियां की गईं। दीपावली को देखते हुए शहर में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया, ताकि बाजारों और प्रमुख मार्गों पर स्वच्छता बनी रहे। बाजारों को जगमगाती आकर्षक लाइटों से सजाया गया, डिवाइडरों का रंग-रोगन करवाया गया और शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य बाजारों में विशेष साज-सज्जा कर देवली को नया और खूबसूरत रूप दिया गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई। वहीं रात के समय पैचवर्क जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। इन सभी व्यवस्थाओं ने इस बार देवली की दीपावली को बेहद खास बना दिया। शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों ने नगर पालिका द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और नगर पालिका अध्यक्ष सहित पूरी नगर पालिका टीम का आभार व्यक्त किया। शहरवासियों का कहना है कि पहली बार देवली में दीपावली के अवसर पर इतने व्यापक स्तर पर रोशनी, सजावट, स्वच्छता और सौंदर्यकरण का ऐसा खूबसूरत नजारा देखने को मिला।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel