देवली के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय में 6 नवंबर को धन्वन्तरि जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. पी.एल. जांगिड़ ने बताया कि पूजन कार्यक्रम सिटी डिस्पेन्सरी, विवेकानन्द कॉलोनी स्थित औषधालय में अपरान्ह 12:15 बजे होगा। उन्होंने बताया कि धन्वन्तरि जयंती भगवान धन्वन्तरि के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
देवली में 6 नवंबर को मनाई जाएगी धन्वन्तरि जयंती










