Ajay AryaAjay Arya 05-Nov-2026
(122 View)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक शैक्षणिक पर्यवेक्षण संपन्न

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक शैक्षणिक पर्यवेक्षण संपन्न

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में वार्षिक शैक्षणिक सामूहिक पर्यवेक्षण उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय की नवाचारी शिक्षण संस्कृति, आधुनिक संसाधनों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की पहल ने निरीक्षण दल को प्रभावित किया।
पर्यवेक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के सहायक आयुक्त दिनेश चन्द मीणा के नेतृत्व में हुआ। दल में कैलाश चन्द मीणा, कृष्ण कुमार मीणा, दिल बहादुर सिंह, डॉ. हेमन्त कुमार पण्ड्या और सुरेन्द्र कुमार मीणा शामिल रहे। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने प्रभावशाली शुरुआत की। इसके बाद दल ने कक्षाओं, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं और परिसर का अवलोकन किया। डिजिटल पैनल, स्मार्ट शिक्षण और लर्निंग बाय डूइंग के प्रयोग विशेष आकर्षण रहे। सहायक आयुक्त ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रयासों की सराहना की और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल शिक्षा व व्यक्तिगत शिक्षण पर जोर दिया। समापन पर प्राचार्य नवरतन मित्तल ने दल का आभार व्यक्त किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel