Ajay AryaAjay Arya 16-Nov-2026
(839 View)

नशा तस्करों पर डीएसटी का बड़ा प्रहार, 2 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 

नशा तस्करों पर डीएसटी का बड़ा प्रहार, 2 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 

जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टोंक डीएसटी ने देवली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम अवैध गांजा, एक धारदार चाकू, नकदी और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देशन में डीएसटी टीम ने यह कार्रवाई 15 नवंबर को की। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवली क्षेत्र में दो युवक मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर टीम ने नाकाबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समद निवासी पहाड़ियों ब्याना, थाना कोतवाली और तौसीफ निवासी सालात गट्टा पहाड़िया, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से करीब 2 किलोग्राम अवैध गांजा, एक धारदार चाकू, 460 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल मिली। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। डीएसटी की इस कार्रवाई के बाद जिले के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/Dfy5wwshcSF/?exln=MThocTFpemhibm1vcA==
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel