रा उ मा वि नासिरदा मे आयोजित 17 वर्षीय छात्र हॉकी प्रतियोगिता में रा उ मा वि थांवला ने लावा को 2-1 से हराकर तथा रा उ मा वि देवल मे आयोजित 19 वर्षीय छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता में रा उ मा वि थांवला ने संस्कार विद्या मंदिर देवली को 4-2 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय की छात्र टीम भी 15 वर्षीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता रही। टीम के विद्यालय पहुंचने पर ग्रामवासियों तथा विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों तथा शा शि अतुल चोटियां, टीम प्रभारी हिम्मत सिंह, आयशा परवीन तथा रामसहाय धाकड़ का माल्यार्पण और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। संस्था प्रधान वसुधा शर्मा ने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जिला स्तर पर हॉकी तथा हैंडबॉल में ग्राम पंचायत का नाम रोशन किया है। शीघ्र ही उपरोक्त खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, इसके साथ ही विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला स्तरीय हॉकी तथा हैंडबॉल प्रतियोगिता में थांवला बनी विजेता

