Ajay AryaAjay Arya 16-Nov-2025
(10860 View)

सड़क सुरक्षा अभियान: लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

सड़क सुरक्षा अभियान: लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

देवली में रविवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। इस अभियान के तहत दौलता मोड़ पर आवारा सड़क पर घूमते पशुओं के सींग पर रेडियम रिप्लेक्टर लगाए गए, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे।
परिवहन निरीक्षक गंगा राम रेगर ने बताया कि अभियान में दुपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई, जिनमें रिफ्लेक्टर नहीं होने, जोखिमपूर्ण तरीके से ड्राइविंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाने और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई तथा मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल ने बताया सड़क पर आवारा जानवरों के कारण दुर्घटनाएं होती है। अभियान में दौलता मोड़, सरोली मोड़, पोल्याड़ा आदि जगह पशुओं के सींग पर रेड रिप्लेक्टर लगाए गए। साथ ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में लोगों को समझाया गया। अभियान में यातायात शाखा के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel