Ajay AryaAjay Arya 25-Aug-2026
(138 View)

शिक्षा विभाग की टीम ने नियमित रूप से कार्य करवा कर रोजाना जांच के दिए निर्देश 

शिक्षा विभाग की टीम ने नियमित रूप से कार्य करवा कर रोजाना जांच के दिए निर्देश 

देवली के अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार शर्मा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोयडा का निरीक्षण किया।
प्रधानाध्यापक शंकर लाल मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने बच्चों के शैक्षिक स्तर, एफएलएन के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की दक्षताओं और एफएलएन कार्य पुस्तिकाओं में बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जांच की। जांच में विद्यालय का शैक्षिक स्तर ठीक मिला। कक्षा 3 से 5 तक के अधिकांश बच्चे अच्छी तरह से पढ़ना-लिखना जानते हैं। विद्यालय में पुस्तकालय की पुस्तकों पर भी नियमित रूप से कार्य करवाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ कहानियां और कविताएं भी सुनाईं। अधिकारियों ने शिक्षकों को एफएलएन कार्य पुस्तिकाओं में बच्चों से नियमित रूप से कार्य करवा कर उसकी रोजाना जांच किए जाने के निर्देश दिए।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel