Ajay AryaAjay Arya 25-Aug-2026
(164 View)

स्काउट गाइड का राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न

स्काउट गाइड का राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न

देवली में स्काउट गाइड के पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर एवं तृतीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया।
संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि शिविर में ब्लॉक के 124 स्काउट गाइड ने भाग लिया, जिसमें 104 स्काउट गाइड 18 रेंजर एवं दो रोवर ने भाग लिया। एसीबीओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा द्वारा ध्वजावरोहण कर शिविर का समापन किया गया। सचिव ने बताया कि रात्रि में कैंप फायर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि इंदुबाला मंगल, विशिष्ट अतिथि नवल मंगल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, प्रभारी कमिश्नर गाइड  एवं प्रधानाचार्या वसुधा शर्मा एवं अनीता लाठी रहे। कैंप फायर में स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण शिविर में सभी स्काउट गाइड को लोक बुक, पाठ्यक्रम, गैजेट्स, स्काउट आंदोलन इतिहास आदि की जानकारी दी गई। 31 अगस्त तक सभी के राज्य पुरस्कार फार्म ऑन लाइन किए जाएंगे। इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक खेमराज मीणा, झिलमवती, लाड बाई शर्मा, ज्योति सांसी, मुकेश प्रजापति, पवन सेन, गणपत सिंह, कमलेश नागवंश, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel