नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार देवली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला से 3.71 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी मदीना देवी सांसी (42) पत्नी स्व. दामोदर सांसी, निवासी सांसी बस्ती सांवर हाल प्रदीप नगर देवली को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे से 3.71 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर जप्त की गई। आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
देवली में महिला से 3.71 ग्राम स्मैक बरामद, गिरफ्तार










