देवली उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ।
छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के लिए सब काम छोड़ दो पहले अपना वोट दो थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी दिलराम मीणा ने व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलायी। छात्राओं ने वोट फॉर बेटर इंडिया की रंगोली बनाकर अधिकाधिक मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित बनाए पोस्टर, बैनर स्लोगन एवं फ्लेक्स की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में हाथों में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए नारा लगाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने मुख्य बाजार में रैली निकाल कर आधिकाधिक मतदान की अपील की। भू अभिलेख निरीक्षक युगल किशोर पारीक ने 9 सितंबर को नगर पालिका चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।
छात्राओं ने रंगोली बनाकर अधिकाधिक मतदान का संदेश दिया










