Ajay AryaAjay Arya 25-Aug-2026
(168 View)

जुलूस ए मोहम्मदी जश्न ए इदुलमिलादिन्नबी का जुलूस कल निकलेगा

जुलूस ए मोहम्मदी जश्न ए इदुलमिलादिन्नबी का जुलूस कल निकलेगा

देवली शहर में हज़रत मुहम्मद सल्लाहू अलैहिवस्सलम की यौमे पैदाइश (जन्म दिवस) वफ़ात (निर्वाण) के मुबारक मौके पर 26 अगस्त को मुस्लिम समाज द्वारा जूलूस ए मोहम्मदी निकाला जायेगा।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि यह आयोजन पैगंबर ए कायनात के 1501 वर्ष पूर्ण होने पर निकाला जा रहा है। जूलूस बुधवार को सुबह फ़ज़र की नमाज़ के साथ कुरआन ख्वानी से होगा। शाही ज़ामा मस्जिद से जूलूस ममता सर्किल, छतरी चौराहे से होते हुए हज़रत पहलवान शाह बाबा की मज़ार शरीफ़ पर पहुंचेगा। इसी क्रम में कोटा रोड, एजेंसी एरिया से, बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी आदि से भी जूलूस के रूप में शामिल होंगे। इस्लामिक उलेमाओं विद्वानों द्वारा हजरत मुहम्मद साहब की सीरत ए मुस्तफा (जीवनी) पर रौशनी डाली जाएगी। 27अगस्त को शाही ज़ामा मस्जिद के चौक में जलसा ए सीरतुन्नबी प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा। यह प्रोग्राम अंजुमन कमेटी ज़ामा मस्जिद के तहत आयोजित किया जाएगा अध्यक्षता सदर अ. खालिक अब्बासी करेंगे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel