विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक में विभाग संगठन मंत्री कुलदीप ने कार्यकर्ताओं से वर्तमान समय में विधर्मियों द्वारा हिंदू समाज के विघटन के लिए जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, इस प्रकार की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से संगठित होकर हिंदू समाज को संगठित करके इन सभी चुनौतियों का समाधान करने एवं संघठन विस्तार के लिए प्रत्येक खंड ग्राम स्तर पर इकाई का गठन करने को कहा। बजरंग दल टोंक जिला संयोजक अंकित साहू ने युवाओं को बजरंग दल से जुड़ने का आवाहन किया। प्रखंड मंत्री विशाल राव, नगर अध्यक्ष (विहिप) सत्यनारायण साहू ने प्रखंड और नगर कार्यकारिणी में दायित्व की घोषणा की। प्रखंड बजरंग दल संयोजक राजू सरकार, प्रखंड गौ रक्षक सोनू सेन, नगर उपाध्यक्ष अशोक मंडल एवं घनश्याम राव, नगर मंत्री महेंद्र वर्मा, नगर गौ सेवा प्रमुख दामोदर सोनी, सह प्रमुख विनोद लोहार नगर बजरंग दल संयोजक गोविंद राव, नगर सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र मेहता, सह सुरक्षा प्रमुख दीपक मेघवंशी को मनोनित किया।
विहिप और बजरंग दल की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का विस्तार किया










