देवली उपखंड में विराट सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पनवाड़ ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित विराट सकल हिंदू सम्मेलन के संयोजक योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बावड़ी के बालाजी से पूजा अर्चना कर 201 महिलाओं के साथ में और श्री राम भारत माता की झांकी सजाकर डीजे के साथ नाचते गाते सदर बाजार होते हुए गढ़ के बालाजी स्थित महादेव पर जलाभिषेक किया गया। कचहरी के चौक में विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रदीप जिला पर्यावरण संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टोंक ने पर्यावरण को लेकर उद्बोधन दिया। इसी कार्यक्रम के तहत विराट हिंदू सम्मेलन में चेतेश्वर आनंददास महाराज तालाब गांव का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती बोलकर ग्रामवासियों को प्रसादी वितरित की गई।
बीजवाड़ ग्राम में बालाजी महाराज के मन्दिर पर चल रही अखण्ड रामायण के पाठ की पूर्णाहुति पर रामधुनि का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतुर सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमानदास महाराज ने विशाल हिंदू सम्मेलन में बताया कि हिंदू धर्म के सभी लोग एक साथ रहे, जात पात से ऊपर उठकर संघटित रहे ओर सनातन धर्म को आगे बढ़ाए। निर्मल दास महाराज ने कहा कि जो भी भक्त प्रतिदिन राम चरणों की सेवा करता है उनका निश्चित ही विकास होता है।
उपखंड क्षैत्र में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित: संतो ने जात पात से ऊपर उठकर संघटित रहने की बात कही










