देवली उपखंड के विश्वकर्मा मंदिर बीसलपुर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर महिलाओ ने मंगल कलश धारण करके शोभयात्रा निकाली एवं प्रभु श्री सीतारामजी व भगवान विश्वकर्मा जी महाराज के जयघोष गूंजते रहे।
रात्रि में भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसमे श्रदालुओ ने प्रभु से समाज व प्रदेश की उन्नति की कामना कि एवं भजन गायकों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर के वातावरण को भक्तिमय कर दिया। विधि विधान से भगवान विश्वकर्माजी की पूजा अर्चना कर चांदी का मुकुट चढ़ाया गया। उसके बाद सनातन संस्कृति के अनुसार पवित्र हवनकुंड 5 जोड़ो द्वारा पुण्य हवन किया गया। भगवान को नवीन पोशाक पहनाकर अपने आराध्य को महाप्रसादी का भोग लगाया और सभी ने महाप्रसादी प्राप्त की।
लोहार पांचाल समाज ने मंदिर में मनाई विश्वकर्मा जयंती










