Ajay AryaAjay Arya 01-Feb-2026
(618 View)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कवि संत रविदास की जयंती मनाई 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कवि संत रविदास की जयंती मनाई 

देवली में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती मनाई साथ ही केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। मंडल अध्यक्ष ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला और जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर शहर मंत्री राजकुमारी सेन और वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन बच्छेतिया ने भी संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट का प्रसारण भी देखा। आज का बजट देश के विकास की गति को ओर तेज करेगा और हर क्षेत्र के लिए घोषणाएं की गई है। जिससे विकसित भारत 2047 की कल्पना साकार होगी। इस अवसर पर किशन बैरवा, मुकेश मीणा, शिव धाकड़, कुलदीप सेन, भरत वाल्मीकि, सोनू चांगरा, अशोक मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel