Ajay AryaAjay Arya 02-Feb-2026
(1193 View)

विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित: भगवा यात्रा में गूंजे प्रभु श्रीराम एवं भारत माता के जयकारे, महामंडलेश्वर ने बताया सनातन धर्म का महत्व

विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित: भगवा यात्रा में गूंजे प्रभु श्रीराम एवं भारत माता के जयकारे, महामंडल

देवली में सोमवार को सर्व हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदू संगठनों के नेतृत्व में महिलाओं की कलश यात्रा, भगवा यात्रा एवं संगीतमय कथा समेत कई धार्मिक आयोजन किए गए।
शहर के पटेल नगर स्थित शिव मंदिर से परमादर्श आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री जगदीश पुरी महाराज के सानिध्य में सैकड़ो महिलाओं द्वारा कलश यात्रा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा यात्रा निकाली गई। भगवा यात्रा के दौरान भारत माता की सजीव झांकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। भगवा यात्रा शहर के मुख्य बाजार से होते हुए ममता सर्किल चौराहे पर पहुंची जहां कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा का शहर में कई जगहों पर शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ममता सर्किल पर संगीतमय कथा एवं महामंडलेश्वर द्वारा सनातन धर्म पर व्यापक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती बोलकर शहरवासियों को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.instagram.com/reel/DUQPyEZgUbB/?igsh=MXJuMXU4dndreno0dg==



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel