चरित्रवान पीढ़ी से ही राष्ट्र सशक्त बन सकेगा, ये विचार देवली उपखण्ड की धर्म नगरी आवां के हृदय स्थल श्री गोपाल चौक में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में सन्त शिरोमणि मनीष दास महाराज ने प्रकट किए।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित खण्ड स्तरीय विराट हिन्दू सम्मेलन में कार्यवाह जसराम जिला प्रचारक अशोक, राम सागर मीणा के साथ उपस्थित विद्वानजनों ने पंच परिवर्तनों के सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने गो सेवकों के साथ कारसेवकों का सम्मान कर देश भक्ति का मंत्र भी फूँका। गायिका माया भारती की मधुर कंठ से निकली सुर लहरियों ने खूब वाह वाही बटोरी जिसे सुनने देर रात तक दर्शक पण्डाल में डटे रहे। कार्यक्रम संयोजक नवल किशोर पारीक की टीम ने इसमें कई रंग भरे। संरक्षक राधेश्याम चंदेल, बुद्धि प्रकाश साहू, राधेश्याम टेलर, रामलाल गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह नरुका, गणेश दाधीच, निहाल सोनी, पुरुषोत्तम, श्रीकांत शर्मा, प्रमोद स्वर्णकार, सत्यनारायण सैनी सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने सम्मेलन को सफ़ल बनाने में जान झोंक दी।
विराट हिन्दू सम्मेलन: हमारी दृष्टि बदल गई तो सारी सृष्टि ही सुधर जाएगी-सन्त मनीषदास महाराज










