देवली के प्रताप नगर बंगाली कॉलोनी में मतुआ महासंघ देवली द्वारा 4 फरवरी बुधवार को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक मतुआ मिलन महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मतुआ रतन प्राप्त कृतिवास ठाकुर द्वारा हरि बोल संकीर्तन का उद्बोधन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश में सभी को सामान्य सनातन धर्म की जागृति, समाज में शिक्षा की जागृति और शाम को संध्या आरती के पश्चात सभी भक्तों का भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है।
मतुआ महासंघ का हरि बोल संकीर्तन कल










