देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के इंडस्ट्रीज विजिट दल को सेवानिवृत शिक्षक रामगोपाल व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कौशल मित्र प्राध्यापक लादू लाल मीणा ने बताया कि प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में यह दल इंडस्ट्रीज विजिट के साथ साथ टॉकीज में चल रही देशभक्ति से लबरेज फिल्म बॉर्डर 2 भी देखी तथा ब्यूटी पार्लर का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात सिरोही श्याम बाबा व बोरडा गणेश जी के दर्शन, चिल्ड्रेन पार्क का अवलोकन किया। दल में पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका, लादू लाल मीणा, मनीषा जैन, वोकेशनल एजुकेशन के ट्रेनर पूजा सेन, मुरली सैनी आदि स्टाफ सदस्य साथ रहेे।
वोकेशनल एजुकेशन के तहत विद्याथियों ने किया रीको इंडस्ट्रीज का भ्रमण










