देवली में बाबा अब्दुल गफ्फार अली शाह वली (रह.) के दो दिवसीय उर्स मुबारक का आयोजन इंतजामिया कमेटी के अनुसार 8 व 9 फ़रवरी को आयोजित किया जाएगा।
समाज के प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि 8 फरवरी को बाद नमाजे मगरिब अलम की रस्म अदा की जाएगी। 9 फरवरी को बाद नमाजे फज्र कुरआन ख्वानी एवं बाद नमाजे जोहर सदर मस्जिद बाजार से चादर शरीफ जुलूस के साथ दरगाह शरीफ पहुंचेगी। उन्होंने बताया की रात 9 बजे से अजीम मुश्शान कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बाबा अब्दुल गफ्फार अली शाह वली (रह.) के उर्स मुबारक का आयोजन 8 व 9 फ़रवरी को










