देवली में 15 फरवरी को होने वाले श्री श्री 1008 अर्धनारीश्वर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को बस स्टैंड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुई जिनका शहर में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकियां, अघोरी नृत्य तथा हनुमानजी की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में मुरारी बापू, महामंडलेश्वर समेत कई संत एवं शहरवासी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि पायल बाई किन्नर के सानिध्य में यह मंदिर कीर मोहल्ले के पीछे तेजाजी कॉलोनी में बनाया गया है जिसमें अर्धनारीश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। आयोजक पायल बाई ने बताया कि 8 फरवरी से 14 फरवरी तक दोपहर 1:00 बजे से शिव महापुराण कथा का वाचन कथा वाचिका पूजा बैरागी द्वारा किया जाएगा। 14 फरवरी की रात्रि 8:00 बजे भजन गायक प्रेम शंकर जाट द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, तत्पश्चात सांयकाल 4:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए फेसबुक / इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.facebook.com/share/v/1QsDTB44b1/
https://www.instagram.com/reel/DUfGbFfAaDy/?igsh=MWRhYTFvNWN3M3Jveg==
अर्धनारीश्वर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली, सात दिवसीय शिव महापुराण, भजन संध्या एवं 15 को होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा










