देवली के प्रमुख समाजसेवी एवं व्यवसायी नवल मंगल को टोंक चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जगन्नाथ मंदिरपुरी उड़ीसा के मुख्य महंत भभानी दास महाराज के द्वारा जिले के 21 उद्योमियों को उनके प्रयासों से जिले में रोजगार पैदा करने, आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। चैम्बर के अध्यक्ष राजीव सिंघल के अनुसार संस्था जिले में उद्योमियों को प्रेरित करने हेतु इस तरह के आयोजन करती है। उद्योमियों द्वारा सामाजिक सरोकार हेतु उनके योगदान को भी सराहा गया। देवली से नवल मंगल द्वारा निर्मित बोरडा गणेश जी स्थान पर मंगल वाटिका, फ्री ई-रिक्शा वितरण आदि कार्यों में योगदान के मध्यनजर नवल मंगल को सम्मानित किया गया।
समाजसेवी नवल मंगल टोंक चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सम्मानित










