गौतम हितकारिणी सभा देवली की बैठक का आयोजन रविवार को बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर परिसर में रात्रि 8 बजे किया जाएगा।
सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद पंचोली ने बताया कि बैठक में 19 मार्च को गौतम जयंती को भव्य तरीके से मनाने को लेकर समाज बंधुओं से चर्चा की जाएगी। बैठक में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सभी लोग आमंत्रित है।
गौतम जयंती मनाने को लेकर चर्चा बैठक कल










