देवली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को स्काउट गाइड द्वारा विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य नवरतन मित्तल द्वारा लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। स्काउट मास्टर साबुलाल मीणा ने प्राचार्य का स्कार्फ पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी स्काउट गाइड, कब बुलबुल ने मिलकर जनकल्याण हेतु सर्व धर्म प्रार्थना की। गाइड कैप्टन दीप्ति गुप्ता व कब मास्टर रणजीत सिंह मीणा ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
केवी में स्काउट गाइड ने विश्व चिंतन दिवस मनाया










